Haryana crime: रेवाड़ी में नकाबपोश बदमाशों का कहर, दुकान से 5 लाख नकदी चोरी

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:25 PM
Haryana crime: रेवाड़ी में नकाबपोश बदमाशों का कहर, दुकान से 5 लाख नकदी चोरी

Haryana crime:  हरियाणा के जिला रेवाड़ी शहर के गुड बाजार में तीन नकाबपोश बदमाश नोटों की माला बनाने वाले एक व्यापारी की दुकान से पांच लाख रूपये चोरी कर फरार हों गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हों गई। सबसे अहम बात यह है चोरो ने महज दो से तीन मिनट मे इस वारदात को अंजाम दिया है।

सीसीटीवी फूटेज के आधार जाँच शुरू: रेवाड़ी पुलिस के अनुसार ऋषभ जैन ने गुड बाजार में नोटों की माला बनाने की दुकान की हुई है। रविवार रात को बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी में रखे 5 लाख रुपये चोरी कर लिए।Haryana crime

यू हुआ खुलासा’ सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो दुकान मालिक ऋषभ जैनको सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक तो चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे है।

 

CCTV में कैद हुई वारदात’ पुलिस ने जब कैमरे खंगाले तो फुटेज कैमरो में मिल गई। फुटेज में तीन बदमाश मात्र तीन मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देखकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now