Haryana Crime: धारूहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कच्ची शराब के साथ युवक काबू

On: March 21, 2026 7:33 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कच्ची शराब के साथ युवक काबू

Haryana Crime: धारूहेड़ा : अवैध शराब के खिलाफ धारूहेड़ा पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार रात को अलावलपुर गांव में दबिश देकर कच्ची शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपित की पहचान अलालपुर के रहने वाले बुधरामके रूप में हुई हैHaryana Crime

पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार मौके पर कच्ची शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरन व 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त था और आसपास के इलाकों में कच्ची शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने मौके पर ही शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कराया और अवैध शराब को जब्त कर लिया।Haryana Crime

थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे लोगों की सेहत पर भी गंभीर खतरा बना रहता है। कच्ची शराब के सेवन से पहले भी कई बार लोगों की तबीयत बिगड़ने और जान जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार ऐसे ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलते ही सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now