गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Haryana: हरियाणा के पूर्व सरपंच ने की आत्महत्या, महिला से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम; सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पूर्व सरपंच ने पंजाब के पटियाला में 9 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी जान देने का…


Former sarpanch of Haryana committed suicide
Former sarpanch of Haryana committed suicide
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पूर्व सरपंच ने पंजाब के पटियाला में 9 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी जान देने का कारण बताया है। उन्होंने एक महिला और उसके साथी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

धमकियों से तंग आकर की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकियों से तंग आकर पूर्व सरपंच ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई के साले व उसकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी बलजीत सिंह (53) के रूप में हुई है।

थाना जुल्कां पुलिस ने इस मामले में मृतक के चचेरे भाई कुरुक्षेत्र के गांव सिओसर निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर उसके साले हरियाणा के कैथल के गांव भाणा निवासी रोहताश और उसकी महिला साथी कुरुक्षेत्र के गांव सिओसर निवासी करनैलो देवी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

धोखे के साथ आपत्तिजनक वीडियो व फोटो ले लिए

पुलिस को शिकायत में राजेश ने बताया कि 16 जून को बलजीत सिंह कार लेकर पंजाब के समाना में अपने दोस्तों को मिलने की बात कहकर घर से निकला था। वह शाम तक वापस नहीं आया। इसी बीच बलजीत सिंह ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसके आरोपी महिला के करनैलो देवी के साथ संबंध बन गए थे। इस दौरान करनैलो देवी ने धोखे के साथ उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो ले लिए।

बाद में इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। बलजीत सिंह ने करनैलो देवी को पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद करनैलो देवी दो लाख रुपये की और मांग करने लगी। इसमें बलजीत सिंह के भाई राजेश का साला रोहताश भी करनैलो का साथ दे रहा था।

ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

राजेश के अनुसार उसने बलजीत को समझाया कि घर लौट आए। इस मामले को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। मंगलवार सुबह पटियाला पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि बलजीत सिंह का शव संगम पैलेस गुथमड़ा के पास पेड़ से लटका मिला है। राजेश ने बताया कि बलजीत सिंह की जेब से पुलिस को 9 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए उक्त दोनों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp