धारूहेड़ा: बार बार नोटिस के बावजूद अवैध प्लोटिंग नही थम रही है। एक बार फिर जिला नगर योजनाकार (DTP) रेवाड़ी की टीम ने गुरुवार को धारूहेड़ा के अंतर्गत आने वाले नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गांव खटावली में लगभग 5 एकड़ भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध निर्माण न करे। डीटीपी ने कहा कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले DTP कार्यालय, रेवाड़ी से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान और विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।
खटावली में की तोड फोड: बता दे दोहपर टीम ने खटावली क्षेत्र में करीब साढ़े तीन एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में 15 डीपीसी, 7 चारदीवारी और बिछाए गए कच्चे रोड नेटवर्क को बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। वहीं पास ही करीब डेढ़ एकड़ में बन रही दूसरी कॉलोनी में 5 डीपीसी, 6 चारदीवारी और कच्चे रास्तों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।













