बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Delhi News: दिल्ली प्रदूषण मुद्दे पर सियासत गरमाई, रेखा गुप्ता के बयान से नाराज केजरीवाल ने X पर जताई आपत्ति

Written by: Best24News

Published:

Delhi News: दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण अपने चरम पर है और इसी को लेकर सियासी माहौल भी गर्मा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के बयान ने राजनीति में…


Delhi News: दिल्ली प्रदूषण मुद्दे पर सियासत गरमाई, रेखा गुप्ता के बयान से नाराज केजरीवाल ने X पर जताई आपत्ति
Delhi News: दिल्ली प्रदूषण मुद्दे पर सियासत गरमाई, रेखा गुप्ता के बयान से नाराज केजरीवाल ने X पर जताई आपत्ति
Google News Follow us on Google

Delhi News: दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण अपने चरम पर है और इसी को लेकर सियासी माहौल भी गर्मा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है।  एक कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बिना नाम लिए ऐसे नेताओं का जिक्र किया जो खांसी-जुकाम होने पर दिल्ली छोड़कर बाहर चले जाते हैं। इस बात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भड़क उठे और उन्होंने रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) को सख्त नसीहत भी दी।

Advertisement

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि आपका मुझसे राजनीतिक वैर हो सकता है। लेकिन इसके कारण भगवान बुद्ध (Lord Buddha) द्वारा सिखाई गई दिव्य विपश्यना साधना का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आप भी एक बार जरूर विपश्यना करें।Delhi News

 इससे बहुत अच्छा अनुभव होगा और मन को असीम शांति मिलेगी। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने साफ किया कि विपश्यना करने जाना भागना नहीं होता। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि किसी को विपश्यना का अवसर मिलता है। अंत में उन्होंने सबके मंगल की कामना भी की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण (Pollution) की समस्या का समाधान वे दिल्ली में रहकर ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे नहीं हैं जो दिल्ली को उसके हाल पर छोड़कर हर छह महीने में विपश्यना करने चले जाएं। मेरी दिल्ली मेरी जिम्मेदारी की सोच के साथ हम काम कर रहे हैं। समस्या भी यहीं है और समाधान भी यहीं से निकलेगा। दिल्ली के लिए दिल्ली में रहकर ही फैसले लिए जाएंगे। प्रदूषण (Pollution) पर काबू पाने के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।Delhi News

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp