रविवार, 8 नवम्बर 2026

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी भगोड़े को दबोचा, आरोपी के पास से मिला कीमती माल

Written by: Sunil Rajput

Published:

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गेलरी सेल (Anti-Burglary Cell) ने एक सक्रिय भगोड़ा और इनामी सेंधमारी के आरोपी नैम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी…


Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी भगोड़े को दबोचा, आरोपी के पास से मिला कीमती माल
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी भगोड़े को दबोचा, आरोपी के पास से मिला कीमती माल
Google News Follow us on Google

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गेलरी सेल (Anti-Burglary Cell) ने एक सक्रिय भगोड़ा और इनामी सेंधमारी के आरोपी नैम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि नैम मेरठ उत्तर प्रदेश का निवासी है और उसे 16 मई को द्वारका कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी पर 50000 रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।

Advertisement

करीब एक साल पहले द्वारका के सेक्टर 19 में रहने वाले सुभाष चंद पांडे के घर भारत वंदना अपार्टमेंट में सेंधमारी हुई थी। इस मामले में सेक्टर 23 पुलिस ने पहले ही दो सेंधमारी करने वालों वसीम उर्फ चपटा फरजंद अली और सुनार मनीष को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन चोरी गए आभूषण बरामद नहीं हो पाए थे। इसके बाद यह केस एंटी-बर्गेलरी सेल को सौंपा गया।

इंस्पेक्टर विवेक मैंडोला के नेतृत्व में एसआई विनोद कुमार एएसआई राजेश कुमार हेड कांस्टेबल अनिल कांस्टेबल राहुल और आशीष की टीम ने नैम और उसके साथी अकील की खोज शुरू की। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की गई। इनाम घोषित होने के बावजूद टीम ने एक साल तक नैम की तलाश जारी रखी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Gurugram News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ थाने पहुंचा मामला, क्या होगी FIR

सूचना मिली कि नैम राजस्थान के सीकर जेल में एक अन्य सेंधमारी मामले में बंद है। प्रॉडक्शन वारंट के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। दो दिन की पुलिस हिरासत में उसकी निशानदेही पर मेरठ के घर से सोने के आभूषण और लगभग 80 ग्राम पिघला हुआ सोना बरामद हुआ।

पूछताछ में पता चला कि शादी के बाद नैम को शराब और जुए की लत लगी जिससे वह कर्ज में डूब गया और पैतृक घर बेच दिया। कर्ज के दबाव में उसने वसीम फरजंद अली और अकील के साथ मिलकर दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चोरी-चकारी शुरू कर दी। नैम पर पहले से आर्म्स एक्ट सेंधमारी और चोरी के छह मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी से जयपुर तक बनेगी 191 KM नई रेल लाइन, नीमराणा-कोटपूतली को फायदा

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन जोड़ी सोने की बालियां तीन अंगूठियां दो लॉकेट दो जोड़ी टॉप्स एक झुमका और 80 ग्राम पिघला हुआ सोना बरामद किया है। पुलिस की यह कार्रवाई बड़े अपराधी को पकड़ने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp