बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Delhi crime: फिजियोथेरेपी सेंटर चलाने वाली को मरीज से हुआ इश्‍क, प्रेमी संग मिल पति की कर दी हत्या

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi crime: दिल्ली के एक पॉश इलाके से शुरू हुई यह खौफनाक कहानी उत्तराखंड की पहाड़ियों में जाकर खत्म होती है। पति की संपत्ति और प्रेमी के लिए पत्नी ने ऐसा खेल…


MURDER 1 1
हत्या किया मिला शव
Google News Follow us on Google

Delhi crime: दिल्ली के एक पॉश इलाके से शुरू हुई यह खौफनाक कहानी उत्तराखंड की पहाड़ियों में जाकर खत्म होती है। पति की संपत्ति और प्रेमी के लिए पत्नी ने ऐसा खेल रचा जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। यह हत्याकांड इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर के पैटर्न पर किया गया। बस नाम अलग है, तरीका वही, और इंसानियत को शर्मसार करने वाला इरादा भी वैसा ही।

Advertisement

दिल्ली के राजोकरी इलाके में रहने वाले रविंदर कुमार अचानक जून की शुरुआत में गायब हो गए। घरवाले परेशान हुए, मगर कोई सुराग नहीं मिला। 5 जून को उत्तराखंड के दुगड्डा क्षेत्र की एक खाई में एक लाश मिली, जिसकी पहचान कुछ ही दिनों बाद रविंदर कुमार के रूप में हुई। यहीं से खुला हत्या की साजिश का पूरा जाल।Delhi crime

रविंदर की पत्नी सिंधु, उम्र में उनसे करीब 20 साल छोटी, पहले तो गुमशुदगी का ढोंग करती रही, लेकिन पुलिस की जांच में कुछ ऐसा सामने आया जिसने केस की पूरी दिशा बदल दी। सिंधु दिल्ली में एक फिजियोथेरेपी क्लिनिक चलाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात परितोष नाम के एक युवक से हुई, जो इलाज के लिए वहां आया था। इलाज के साथ-साथ दोनों में बातें होने लगीं। जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि सिंधु ने अपने पति की जगह परितोष को अपनी जिंदगी में फिट कर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

प्रॉपर्टी, पार्टी और प्‍लान, शराब पिलाकर की हत्या

रविंदर कुमार अपने नाम पर करोड़ों की संपत्ति रखते थे और हर महीने करीब एक लाख रुपये का किराया कमाते थे। मगर उनकी आर्थिक हालत हाल ही में खराब हो गई थी। 18 लाख का कर्ज, चेक बाउंस और जेल की सजा ने उन्हें मानसिक रूप से भी परेशान कर दिया था। उन्होंने कर्ज चुकाने के लिए एक संपत्ति बेचने की तैयारी की थी, जिससे सिंधु और परितोष को खतरा महसूस हुआ।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp