बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Delhi Crime News: शकरपुर में 22 वर्षीय किराना दुकानदार की चाकू से हत्या, पुलिस रंजिश की जांच में जुटी

Written by: Best24News

Published:

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर से एक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। यहां 22 साल के देव कुमार की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई। देव किराना…


Delhi Crime News: शकरपुर में 22 वर्षीय किराना दुकानदार की चाकू से हत्या, पुलिस रंजिश की जांच में जुटी
Delhi Crime News: शकरपुर में 22 वर्षीय किराना दुकानदार की चाकू से हत्या, पुलिस रंजिश की जांच में जुटी
Google News Follow us on Google

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर से एक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। यहां 22 साल के देव कुमार की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई। देव किराना की दुकान चलाता था और रोज की तरह अपने काम में लगा हुआ था। लेकिन अचानक हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। लोगों में यह चर्चा है कि हत्या किसी पुरानी रंजिश के चलते की गई है।

Advertisement

रविवार शाम करीब 5 बजकर 28 मिनट पर पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले युवक ने बताया कि उसके भाई को चाकू मार दिया गया है। कॉल मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। शकरपुर मेन मार्केट में राम टेंट हाउस के पास लोग इकट्ठा थे और देव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मौके की हालत देखकर हर कोई हैरान था।

अस्पताल ले जाते वक्त टूटी सांसें

स्थानीय लोगों ने देव को पहले पटेल अस्पताल पहुंचाया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार देव की दाहिनी जांघ पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला जिससे पुलिस को शुरुआती जांच में काफी कठिनाई हुई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

पीड़ित की आखिरी बात से मिला सुराग

देव के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि जब उसे एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था तब उसने बताया कि इलाके के एक जान-पहचान वाले ने ही उसे चाकू मारा है। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने शकरपुर थाने में एफआईआर नंबर 325/2025 दर्ज कर ली है। केस U/s 103(1) BNS में दर्ज हुआ है।

देव का पोस्टमॉर्टम एलएनजेपी मॉर्चरी में कराया जाएगा। इस बीच पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और लोग इस वारदात से सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp