गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Delhi Crime: करोल बाग में नकली वर्दी पहन सोना लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच बदमाश अरेस्ट तीन साथी अभी भी फरार

Written by: Best24News

Published:

Delhi Crime: दिल्ली के करोल बाग इलाके में फिल्म स्पेशल 26 की तरह नकली पुलिस और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक जूलरी वर्कशॉप से करीब एक किलो सोना लूटने वाले पांच बदमाशों…


Delhi Crime: करोल बाग में नकली वर्दी पहन सोना लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच बदमाश अरेस्ट तीन साथी अभी भी फरार
Delhi Crime: करोल बाग में नकली वर्दी पहन सोना लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच बदमाश अरेस्ट तीन साथी अभी भी फरार
Google News Follow us on Google

Delhi Crime: दिल्ली के करोल बाग इलाके में फिल्म स्पेशल 26 की तरह नकली पुलिस और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक जूलरी वर्कशॉप से करीब एक किलो सोना लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरोह बड़े ही चालाकी से नकली वर्दी पहनकर दुकान में घुसा और सोना जबरन लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश शर्मा, शमिंदर पाल सिंह, लवप्रीत सिंह, परविंदर और संदीप शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक तीन और आरोपी अकरम, सुरेश और नवीन अभी भी फरार हैं।

Advertisement

कैसे हुई लूट और शिकायत

27 नवंबर को करोल बाग की जूलरी दुकान के मालिक ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच लोग नकली पुलिस और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उनके यहां आए। उन्होंने दुकान में फोन जब्त किया और ‘रेड’ के नाम पर तलाशी ली।

इसके बाद करीब एक किलो सोना और DVR जबरन ले गए। दुकान के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एसएचओ प्रसाद नगर सुभाष चंद्र की अगुवाई में इंस्पेक्टर रोहित और एटीओ विकास दहिया की टीम ने मामले की तहकीकात शुरू की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की मेहनत और गिरफ्तारी

पुलिस ने 250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद लगातार मेहनत से पुलिस ने संदीप को बहादुरगढ़ से पकड़ा। पूछताछ में संदीप ने बताया कि परविंदर ने उसे बताया था कि करोल बाग में सोने का काम होता है। फिर उन्होंने नकली रेड का प्लान बनाया और राकेश ने नकली पुलिस और इनकम टैक्स अधिकारी की वर्दी और पहचान पत्र की व्यवस्था की। 27 नवंबर को तीन गाड़ियों में यह गिरोह दिल्ली आया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 435 ग्राम से ज्यादा सोना, करीब 4 लाख रुपए नकद, तीन कारें और पुलिस के नकली पहचान पत्र बरामद हुए हैं। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में जांच जारी है और जल्द सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp