Rewari crime: धारूहेड़ा में महिला का एटीएम कार्ड बदकर 30 हजार की ठगी

On: April 12, 2026 2:02 PM
Follow Us:
CYBER CRIME

Rewari crime: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे मे शातिर ठगी के आए दिन नए नए हथकंडे अपना रहे है। एक बार फिर शातिरों ने मालपुरा मे एक महिला को एटीएम में सहायता का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। शातिरों ने उसके एटीएम से कार्ड से तीस हजार रूपए निकाल लिए। जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे ठगी का पता चला।Haryana crime

सेक्टर 6 थाना पुलिस को दी शिकायत में झारखंड के जिला गुमला के गांव बरेक की रहने वाली महिला हेमंति देवी ने बताया वह जोनियावास में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही है। वह पैसे पैसे निकालने के लिए मालपुरा में स्थित एटीएम पर गई थी। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे पैसे निकालने में मदद करने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।Haryana crime

तीन बार में निकाले तीस हजार: आरोपितों ने उसके खाते से तीन बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ समय बाद जब उसके मोबाइल फोन पर पैसे निकलने के संदेश आए तो उसे ठगी का पता चला। महिला ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एटीएम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।Rewari crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now