बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Breaking News: होली पर रेवाड़ी को रेलवे का मिला बडा तोहफा, फटाफट जाने रूट व समय

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी सहित क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने गोमतीनगर से खातीपुर (जयपुर)…


Breaking News: होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी सहित क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने गोमतीनगर से खातीपुर (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 3 मार्च से 24 मार्च तक संचालित की जाएगी।

Advertisement

अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाया ये कदम: 18 घंटे की यात्रा करने वाली यह ट्रेन मार्ग में रेवाड़ी सहित कुल 12 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे त्योहार के दौरान अपने घर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।Breaking News

यात्रियों के लिए राहत साबित होगी ये ट्रेन: बता दे कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी के डिब्बे तथा एक गार्ड कोच शामिल रहेगा। विभिन्न श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता से अलग-अलग वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे का कहना है कि त्योहारों के समय लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ जाती है, ऐसे में यह अतिरिक्त सेवा यात्रियों के लिए राहत साबित होगी।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: बता दे कि इस ट्रेन का बदशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर और बांदीकुई स्टेशनों पर रुकेगी।

इस रूट पर भी चलेगी स्पेशल ट्रेन: बता दे कि रेलवे की ओर से लालकुआं और राजकोट के बीच भी एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 30 मार्च तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार दोपहर 12:35 बजे लालकुआं से और प्रत्येक सोमवार रात 10:30 बजे राजकोट से रवाना होगी। इस ट्रेन का सफर लगभग 12 घंटे का होगा।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp