बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Breaking News: झूला झूलने के पति ने नहीं दिए पैसे, पत्नी ने उठाया ये कदम, पुलिस भी रह गई दंग

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत झारा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई। महिला…


झारा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई। महिला को टॉवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।
झारा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई। महिला को टॉवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।
Google News Follow us on Google

Breaking News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत झारा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई। महिला को टॉवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

Advertisement

काटी गई बिजली: सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसी भी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए एनटीपीसी की 36 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन को तत्काल बंद कराया गया। इस कारण दिल्ली की ओर जाने वाली बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक प्रभावित रही। प्रशासन और बिजली विभाग ने आपसी समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।Breaking News

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महिला बिना पति को बताए झारा गांव में लगे मेले को देखने पहुंची थी। मेले में नाव झूला झूलने के लिए महिला ने फोन पर पति से 250 रुपये मांगे। इसी दौरान दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने गुस्से में महिला से दोबारा सामने न आने की बात कह दी, जिससे महिला मानसिक रूप से आहत हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढी: पति की ओर से पैसे नहीं दिए जाने से मानसिक तनाव में महिला पास ही लगे हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू और समझाइश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

सरई एसडीएम धर्म मिश्रा ने बताया कि प्रशासनिक प्रयासों से स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया है। महिला सुरक्षित है और उसे समझाइश दी जा रही है। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और महिला की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp