बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Breaking News: चुनाव आयोग ने किया सालाना स्पोर्ट्स वीक-2026 का आगाज

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार से नई दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सालाना स्पोर्ट्स वीक 2026 का शुभारंभ किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मुख्य अतिथि के…


Breaking News: चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार से नई दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सालाना स्पोर्ट्स वीक 2026 का शुभारंभ किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। बता दे कि स्पोर्ट्स वीक में 7 खेलों की 43 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

रेवाड़ी के डीसी व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि खेलों को परिभाषित करने वाले मूल्य जैसे पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता ही निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जाने वाली चुनाव प्रक्रिया की भी आधारशिला हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया। Breaking News

हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत : मुख्य चुनाव आयुक्त ने “रन फॉर डेमोक्रेसी” थीम के अंतर्गत 100 मीटर महिला दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सालाना स्पोर्ट्स वीक का आयोजन निर्वाचन आयोग के मनोरंजन क्लब द्वारा “मैदान पर तालमेल, लोकतंत्र में मजबूती” थीम के साथ किया जा रहा है। इसमें 72 महिला सहित कुल 383 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

43 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं : स्पोर्ट्स वीक में 7 खेलों की 43 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल तथा एथलेटिक्स ट्रैक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न आयु वर्गों में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। Breaking News
———–

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp