Breaking news
IGP ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे Rewari में ACB की बडी कार्रवाई: होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार रिश्वत के साथ काबू Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा मानसून Rewari Breaking News: संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव Bhiwadi News: मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, मां ने मासूम बेटी को पिला दिया तेजाब, हुई मौत Rewari News: जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस का होगा ठहराव Haryana Weather Alert: आज भयंकर गर्मी का अलर्ट, 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान 21 May Rashifal : आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का राशिफल
back to top
Home Haryana News Breaking News: दुनिया में बढ़ती महंगाई के बीच भारत बना मिसाल:...

Breaking News: दुनिया में बढ़ती महंगाई के बीच भारत बना मिसाल: डॉ. वंदना पोपली

vandna popli

Breaking News:  रेवाड़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए अभूतपूर्व उछाल के बीच भारत सरकार द्वारा ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती को “जनता की बड़ी जीत” बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण है, जिसने आम नागरिकों को महंगाई के दबाव से राहत देने का काम किया है।

सुरक्षा कवच किया प्रदान: डॉ. पोपली ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब विश्व के कई देशों में ईंधन की कीमतों में 30% से 50% तक की बढ़ोतरी हो रही है और आमजन महंगाई से जूझ रहा है, ऐसे समय में मोदी सरकार ने स्वयं राजस्व में कमी सहकर देशवासियों को सुरक्षा कवच प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि हाल के समय में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, फिर भी भारत ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए राहत का रास्ता चुना है।

एक्साइज ड्यूटी घटाई: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 से घटाकर मात्र ₹3 प्रति लीटर करना और डीजल पर ₹10 की पूरी ड्यूटी समाप्त करना यह दर्शाता है कि सरकार के लिए जनता का हित सर्वोच्च है। इस ऐतिहासिक निर्णय से न केवल आम आदमी को सीधी राहत मिलेगी, बल्कि महंगाई पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

आर्थिक स्थिरता को मजबूती: डॉ. पोपली ने यह भी उल्लेख किया कि जहां दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप जैसे क्षेत्रों में ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं भारत ने करों में कटौती कर आमजन की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम किया है। इससे देश की आर्थिक स्थिरता को मजबूती मिलेगी और तेल कंपनियों पर दबाव भी कम होगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News