बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Delhi Blast केस में बडा अपडेट, हरियाणा के नूंह में यहां रूका था मास्टर माइड उमर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi Blast: दिल्ली बम विस्फोट मामले की हरियाणा व दिल्ली पुलिस जांच में लगी हुई है। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर एक बडा अपेडट मिला है। ब्लास्ट का मास्टर माइड हरियाणा के नूहं…


Delhi Blast: दिल्ली बम विस्फोट मामले की हरियाणा व दिल्ली पुलिस जांच में लगी हुई है। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर एक बडा अपेडट मिला है। ब्लास्ट का मास्टर माइड हरियाणा के नूहं में कई दिन रूका था। फिलहाल रविवार को पुलिस जांच करने नूंह तक पहुंच गई है। पुलिस ने उस मकान के मालिक के बेटे रिजवान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जहां आतंकी डॉ. उमर करीब 10 दिन तक रुका था।

Advertisement

छाबनी बना गांव: पुलिस ने पहले ही नूंह में बडी संख्या में पुलिस तैनात कर दी थी। पुलिस को यह भय था कि कहीं उमर के गिरोह से जुडा आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हीं हो जाए। इसी को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आतंकी के ठिकाने वाली गली में बैरिकेड लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है।Delhi Blast

DVR की तकनीकी जांच में जुटी पुलिस: दिल्ली ब्लास्ट में शामिल लोगो से पुलिस धर धडपकड में लगी हुई है। इस दौरान पूछताछ के लिए उठाए गए तीनों डॉक्टर, रिजवान, मोहम्मद और मुस्तकीम के साथ खाद विक्रेता दिनेश कुमार उर्फ डब्बू को जांच के बाद छोड़ दिया गया है। पुलिस अब कब्जे में लिए गए डीवीआर की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आतंकी उमर कब और किन लोगों के संपर्क में आया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

सीसीटीवी खंगाले: टीम ने आसपास के नर्सिंग होम और नजदीकी इलाकों के सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर कब्जे में लिए हैं, जिनका इस्तेमाल उमर की गतिविधियों और उसकी मूवमेंट की टाइमलाइन तैयार करने में किया जाएगा। जांच एजेंसियों का मानना है कि डीवीआर फुटेज से मामले में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। रविवार को हरियाणा एसटीएफ की टीम भी नूंह पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच की।Delhi Blast

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp