कर्ज उतारने के लिए ग्राहकों को सौंप दी Girl Friend, 5 बार करवाया गर्भपात, जानिए कैसे हुआ खुलासा

कर्ज उतारने के लिए ग्राहकों को सौंप दी प्रेमिका, 5 बार करवाया गर्भपात, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Girl Friend: राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सुनकर पुलिस व  (Rajasthan police)प्रशासन के होश उड गए है। नीमराणा कस्बे में रहने वाली दिल्ली निवासी एक महिला ने थाने में लिव इन पार्टनर के खिलाफ कर्ज उतारने के लिए ग्राहकों के आगे पेश करने व उसका चार- पांच बार गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली (Delhi News) निवासी एक महिला बसेड़ी धौलपुर निवासी रामशेष के साथ लिव इन रिलेशनशिप  (Girl Friend) में रहती थी। महिला का करीब पांच वर्ष पूर्व पति के साथ तलाक हो गया था। फिलहाल वह महिला को शहर में कमरा किराये पर लेकर रखता था।

रोज लोगो से बनवाता था संबंध
आरोपी कमरे पर लोगों को लाने लगा और उनके सामने महिला को सम्बंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। उसने कहा कि कर्जा हो गया है, जिसको उतारने में वह मदद करे। इतपा नही कुछ दिन बाद आरोपी महिला को होटलों में कर्जदारों के साथ सम्बंध बनवाने के भेजने लगा।

कई बार करवाया गर्भपात: हर दिन किराये के कमरे पर भी लोगों को लाकर बलात्कार करवाता था। इस दौरान महिला चार -पांच बार गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। आरोपी खुद के भाई की नौकरी लगने पर जल्द ही शादी का झांसा देता रहा। महिला शादी करने की चाहत मे जुर्म झेलती रही।

महिला ने उससे शादी कर गांव ले जाने की बात कही तो आरोपी ने 28 अप्रेल को शादी से मना कर दिया। जब उसने दबाब बनाया तो युवक ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद आरोपी महिला से मारपीट कर उसे कमरे में बंद करके चला गया। जाते समय महिला का एक चेक भी ले गया। आरोप है कि आरोपी वेश्यावृत्ति कराता था।

 करवाय मामला दर्ज: परेशान होकर महिला ने अब थाने में मामला दर्ज करवाय है। फिलहाल युवक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।