बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Delhi Crime:दिल्ली में मोबाइल स्नैचिंग के चलते युवक की हत्या, CCTV से खुला राज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi Crime: दिल्‍ली के स्वामीनारायण मार्ग पर 30 नवंबर और 1 दिसंबर की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 18 साल के युवक आर्यन को चार आरोपियों ने मोबाइल छीनने…


MURDER 1 1
हत्या किया मिला शव
Google News Follow us on Google

Delhi Crime: दिल्‍ली के स्वामीनारायण मार्ग पर 30 नवंबर और 1 दिसंबर की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 18 साल के युवक आर्यन को चार आरोपियों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब आर्यन ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चाकू मार दिया। घायल अवस्था में आर्यन सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन 2 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।

Advertisement

पुलिस की जांच में हत्या की धाराओं में बदलाव

शुरुआत में पुलिस ने केस गंभीर चोट पहुंचाने के तहत दर्ज किया था। लेकिन आर्यन की मौत के बाद इसे हत्या की धाराओं में बदल दिया गया। पुलिस ने कहा कि अब केस मर्डर के नजरिए से देखा जा रहा है और जांच तेजी से चल रही है।

CCTV फुटेज से मिली अहम जानकारी

घटना का कोई सीधा गवाह नहीं था इसलिए पुलिस को जांच में दिक्कत आई। लेकिन पुलिस ने 150 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में चार संदिग्ध शास्त्री नगर की ओर भागते दिखे। यह फुटेज पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग साबित हुए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

फुटेज जांच में पता चला कि आरोपियों ने घटना से पहले कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास से स्कूटर चोरी किया था। इसके बाद वे शास्त्री नगर में एक और स्नैचिंग की घटना में शामिल थे। इसका मतलब यह गिरोह लगातार अपराध कर रहा था।

आरोपियों की गिरफ्तारी 

4 दिसंबर को पुलिस ने 19 वर्षीय रोशन को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी किया गया स्कूटर बरामद हुआ। पूछताछ में रोशन ने बताया कि उसने ही आर्यन से मोबाइल छीनने की कोशिश की थी और विरोध करने पर चाकू मारा। चाकू ऑनलाइन 400 रुपये में खरीदा गया था।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

रोशन के साथ दो नाबालिग और एक अन्य आरोपी भी पकड़े गए। सभी आरोपी स्कूल ड्रॉपआउट और नशे की लत से पीड़ित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात के कपड़े चप्पल और चाकू फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp