नंदरामपुरबास में 4 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

प्रकाशित: 2 अक्टूबर 2026, 4:42 PM
नंदरामपुरबास में 4 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

धारूहेड़ा:  समाजसेवा और अंधत्व निवारण के उद्देश्य से लाला रामचन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय लाला जी श्री किशोरीलाल रुस्तगी की शताब्दी जन्मदिवस स्मृति में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जरूरतमंद लोगों की नेत्र जांच के साथ-साथ यथासंभव निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को दादा किशोरीलाल की हवेली, चौक मोहल्ला, नंदरामपुरबास में किया जाएगा।

नंदरामपुरबास में 4 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
नंदरामपुरबास में 4 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

शिविर में डॉ. इन्द्र मोहन रुस्तगी एवं उनकी टीम द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी। डॉ. रुस्तगी Professor & HOD, WCMSRH, Jhajjar हैं तथा उनके पास MBBS, MS, FACS, PGDHHM, FIAMS एवं FAICO जैसी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताएं हैं।

शिविर का समय

  • पंजीकरण: सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक
  • नेत्र जांच: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • प्रसाद/दवा वितरण: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपनी तथा अपने परिवार के सदस्यों की आंखों की जांच करवाएं और इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं। लाला रामचन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट का उद्देश्य केवल चिकित्सा शिविर आयोजित करना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर अंधत्व की रोकथाम, समय पर नेत्र रोगों की पहचान और जरूरतमंद मरीजों को उपचार की दिशा में सहायता प्रदान करना है।

ट्रस्ट का मानना है कि स्वस्थ दृष्टि व्यक्ति के बेहतर जीवन और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार है। यह सामाजिक पहल Triveni Hospital, Gurgaon के सहयोग से आयोजित की जा रही है। ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now