धारूहेड़ा: (Best24News) डायल 112 टीम ने धारूहेड़ा बस स्टैंड के लिए एक करीब 10 साल के बच्चे को बरामद किया है। बच्चे अपना नाम रूद्व यादव बताया है। फिलहाल बच्चे केा थाना धारूहेड़ा में बेैठाया हुआ है। सही पता नहीं मिलने के चलते बच्चे को परिजनों तक पहुंचाना आफत् बना हुआ है।
जानिए क्या है पूरा मामला: डायल 112 टीम को बुधवार रात का सूचना मिली थी बस स्टैंड के पास एक युवक लवारिश् घूम रहा है। पुलिस ने उसे कब्जे लेकर थाना धारूहेड़ा (police station) में बैठाया गया है। बच्चे ने बताया कि वह तथा उसका परिवार दिल्ली में रहता है वे उत्तराखंड के रहने वाले है। बच्चे ने बताया कि उसे एक गाडी वाला दिल्ली से बैठाकर लाया तथा उसे धारूहेड़ा छोड कर चले गए है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।











