बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Breaking:बिहार से गायब 4 नाबालिग सहेलियां दिल्ली मिली , सकल देख पुलिस के उड़ गए होश

Written by: Best24News

Published:

  Breaking:बिहार के गयाजी जिले से 16 जनवरी से लापता चार नाबालिग सहेलियों को पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलवार 20 जनवरी 2026 को पुलिस…


 

Advertisement

Breaking:बिहार के गयाजी जिले से 16 जनवरी से लापता चार नाबालिग सहेलियों को पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलवार 20 जनवरी 2026 को पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी गई। सभी लड़कियां गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। इनके अचानक गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने डेल्हा थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गयाजी के एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें तकनीकी शाखा को भी शामिल किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि चारों लड़कियां मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के बहाने घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के दौरान पुलिस को इनकी मौजूदगी पहले बक्सर में होने की जानकारी मिली। जब एसआईटी वहां पहुंची तो पता चला कि लड़कियां वहां से भी आगे निकल चुकी हैं और दिल्ली पहुंच गई हैं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए गयाजी पुलिस की टीम बिना समय गंवाए फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली पहुंचने पर पुलिस ने निर्धारित स्थान पर छापेमारी कर चारों नाबालिगों को बरामद कर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

पुलिस के अनुसार बरामदगी के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया। चार नाबालिग सहेलियों में से दो लड़कियां लड़कों की वेशभूषा में थीं। पूछताछ में पता चला कि सभी ने आपसी सहमति से एक साथ घर छोड़ने और साथ रहने का फैसला किया था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें समझाकर और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सुरक्षित रूप से गयाजी लाया गया है। फिलहाल चारों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और पूरे मामले की काउंसलिंग के साथ-साथ कानूनी पहलुओं से भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp