केंद्री मंत्री राव इंद्रजीत आज आएंगें धारूहेड़ा

प्रकाशित: 1 अक्टूबर 2026, 5:28 PM
केंद्रीय मंत्री राव राव इंद्रजीत सिंह

धारूहेड़ा (Best24News): केंद्री मंत्री रावइंद्रजीत  आज (01 oct 26)  धारूहेड़ा के सेक्टर चार में पहुंचे रहे है। वे सेक्टर चार में धर्मपाल श्योराणा के घर शौक व्यस्त करने आ रहे है।

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) धारूहेड़ा के सेक्टर-4 के पूर्व उपप्रधान एवं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल श्योराण की श्रंद्वाजलि सभा 2 अक्टूबर को होगी। इस मौक पर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

धारूहेड़ा सेक्टर चार RWA के पूर्व प्रधान धर्मपाल श्योराण की श्रंद्वाजलि सभा 2 को
धारूहेड़ा सेक्टर चार RWA के पूर्व प्रधान धर्मपाल श्योराण की श्रंद्वाजलि सभा 2 को

बता दे कि सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल का बुधवार रात 23 सितंबर करे अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था । जिसके चलत बुधवार रात को धर्मपाल श्योराण की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन बिना देरी किए उन्हें तुरंत इलाज के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका ।

24 सितंबर को हुआ था अंतिम संस्कार: बता दे कि गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के पास स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया था। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर उनके मौत के दुख को लेकर मौन धारण किया ।

हंसमुख स्वभाव के थे श्योराण: बता दे धर्मपाल श्योराण मिलनसार, हंसमुख स्वभाव के थे। सेक्टर-4 सहित पूरे धारूहेड़ा में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए पहचाने जाते थे। वे भाजपा, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। लोगो का कहना है आज भी यकीन होता वे नहीं रहे है।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now