हरियाणा: रेवाड़ी माजरा एम्स संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी बनाय जाएगा। इस ROB के निर्माण के लिए रेलवे से मंजूरी मिली चुकी है। आरओबी बनाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि एम्स क्षेत्र में सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।
आरओबी निर्माण की योजना की मिली मंजूरी: डीसी ने बताया कि एम्स के लिए नेशनल हाईवे-11 के साथ आरओबी निर्माण की योजना को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आरओबी के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ROB बनने से एम्स तक आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में डीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण को चिताडूंगरा रोड से अतिक्रमण हटाने तथा सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एम्स के आसपास संपर्क मार्गों को सुचारू और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए।
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर: ROB बनने से एम्स तक आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में डीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण को चिताडूंगरा रोड से अतिक्रमण हटाने तथा सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एम्स के आसपास संपर्क मार्गों को सुचारू और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए।












