कंवाली में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर: 185 मरीजों की हुई जांच, 30 मोतियाबिंद रोगियों का होगा फ्री ऑपरेशन

On: September 27, 2026 9:22 PM
Follow Us:
कंवाली में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर: 185 मरीजों की हुई जांच, 30 मोतियाबिंद रोगियों का होगा फ्री ऑपरेशन

डहीना (Best24News): ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को गांव कंवाली स्थित राव जी पार्क में एक विशालनि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ब्लॉक समिति डहीना के चेयरमैन कर्णपाल यादव द्वारा तथा विजय एकता मंच के सौजन्य से किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 185 मरीजों का पंजीकरण कर उनकी आंखों की गहन जांच की गई।

कंवाली में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर: 185 मरीजों की हुई जांच, 30 मोतियाबिंद रोगियों का होगा फ्री ऑपरेशन
कंवाली में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर: 185 मरीजों की हुई जांच, 30 मोतियाबिंद रोगियों का होगा फ्री ऑपरेशन

धीर नेत्र संस्थान ने की जांच, बांटे चश्मे और दवाएं

शिविर में धीर नेत्र संस्थान, कोसली की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान मोतियाबिंद के साथ-साथ आंखों के पर्दे (Retina) से संबंधित बीमारियों की भी विस्तृत जांच की गई। जांच में मोतियाबिंद (Cataract) से पीड़ित पाए गए 30 मरीजों को चिन्हित किया गया। इन सभी मरीजों का धीर नेत्र संस्थान कोसली में बिना टांके वाली अत्याधुनिक फोल्डेबल लेंस तकनीक से बिल्कुल मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में 106 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मे और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

 

मरीजों के आने-जाने और रहने की रहेगी मुफ्त व्यवस्था

ब्लॉक समिति डहीना के चेयरमैन कर्णपाल यादव ने बताया कि चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए कोसली ले जाने, वहां से वापस कंवाली छोड़ने, दवाइयां व लेंस की पूरी व्यवस्था आयोजकों द्वारा निःशुल्क की जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी विजय गुड़ियानी ने कहा कि आंखें अनमोल हैं और ग्रामीण इलाकों में ऐसे शिविरों से जरूरतमंदों को घर के पास ही विशेषज्ञ इलाज मिल पाता है। शिविर के सफल आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि देशराज, पूर्व सरपंच अमित खोला, अजय यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण व विजय एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now