रेवाड़ी में HSNCB की बड़ी कार्रवाई: BMG सोसाइटी के पास स्मैक तस्कर गिरफ्तार

On: September 27, 2026 4:51 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में HSNCB की बड़ी कार्रवाई: BMG सोसाइटी के पास स्मैक तस्कर गिरफ्तार

रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रेवाड़ी यूनिट ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बीएमजी (BMG) सोसाइटी के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.59 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी स्कूटी के पास खड़ा होकर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में था।

मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी

HSNCB यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर धरमबीर ने बताया कि नशा विरोधी गश्त के दौरान टीम को गुप्त रेवाडी के पुरानी अनाज मंडी का रहने वाला दीपांशु स्मैक बेचने का अवैध धंधा करता है। मुखबिर ने बताया कि वह बीएमजी सोसाइटी के गेट के पास अपनी सफेद स्कूटी लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने स्कूटी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया।

 

लोअर की जेब से मिली स्मैक: बता दे कि नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) की मौजूदगी में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसकी लोअर की दाहिनी जेब से एक गुलाबी-सफेद रंग की प्लास्टिक डिब्बी मिली। डिब्बी को खोलने पर पारदर्शी पॉलीथीन में रखी स्मैक बरामद हुई, जिसका वजन करने पर 7.59 ग्राम मात्रा पाई गई।

स्कूटी जब्त: रेवाड़ी पुलिस ने स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को जब्त कर लिया है। थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धरमबीर ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी हो रही हो, तो तुरंत एचएसएनसीबी हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या 1933 पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now