धारूहेड़ा में विशाल रक्तदान शिविर: विधायक लक्ष्मण यादव करेंगे शुभारंभ, जानें समय और स्थान

On: September 27, 2026 4:16 PM
Follow Us:
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

धारूहेड़ा (Best24News): जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था की ओर से धारूहेड़ा बस स्टैंड स्थित राव शिवदीप मार्केट के पास 2 अक्टूबर को एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर की तैयारियों को लेकर संस्था के सदस्यों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था के प्रधान गोविंद ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल 2 अक्टूबर को सामाजिक सरोकार के तहत यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।

इस मौके पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव बतौर अतिथि व धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा विशिष्ट अतिथि मौजद रहेंगें। बैठक के दौरान संस्था के उपप्रधान विकास, बलजीत, चक्षु शर्मा एवं जितेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now