रेवाड़ी के दो होटलों में पुलिस की रेड, सात लोग पकड़े; देह व्यापार की सूचना पर हुई कार्रवाई

On: September 22, 2026 6:07 PM
Follow Us:
Best24News. रेवाड़ी शहर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार में दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी कर सात लोगों को पकड़ा
Best24News. रेवाड़ी शहर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार में दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी कर सात लोगों को पकड़ा

Best24News. रेवाड़ी शहर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार में दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी कर सात लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार दोनों स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई की और पकड़े गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई बिठवाना चौक स्थित होटल रोपलैंड में की गई। यहां रेड के दौरान कुछ युवकों के साथ दो युवतियां मिलीं। इसके बाद दूसरी कार्रवाई थाना रामपुरा क्षेत्र में कैंटीन के सामने स्थित एसआरपी होटल में की गई। यहां पुलिस ने चार युवकों और तीन युवतियों के मिलने की बात कही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों होटलों में देह व्यापार से संबंधित सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और दोनों मामलों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि रेवाड़ी शहर के अन्य होटलों और कैफे में भी अवैध गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार ऐसी कोई सूचना मिलने पर संबंधित स्थान की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now