धारूहेड़ा: डूंगरवास ग्राम सभा में हंगामा, DC से मिलेगें ग्रामीण

On: September 22, 2026 10:11 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास में ग्राम सभा और सरकारी कैंप को लेकर गांव में विवाद खड़ा हो गया
धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास में ग्राम सभा और सरकारी कैंप को लेकर गांव में विवाद खड़ा हो गया

धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास में ग्राम सभा और सरकारी कैंप को लेकर गांव में विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड नंबर 3 के पंच प्रदीप कुमार ने ग्राम सचिव पर खाली रजिस्टर में ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवाने और पंचों के हस्ताक्षर वाले स्थान पर भी लोगों से कथित तौर पर हस्ताक्षर कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं, पंच ने मौके की वीडियो भी बनाई है। बताया जा रहा है गलत साइन करवाने के अरोप में काफी हंगामा किया गया। इसी को लेकर मंगलवार को ग्रामीण उपायुक्त से मिलेगें।

बिना कुछ बताए रजिस्ट्रर में करवाए साइन: पंच प्रदीप कुमार का आरोप है कि जब वह करीब सुबह 9:30 बजे कैंप में पहुंचे, तो वहां गांव का चौकीदार और ग्राम सचिव मौजूद थे। ग्रामीणों से ग्राम सभा के खाली रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे थे। उनका आरोप है कि रजिस्टर में जहां पंचों के हस्ताक्षर किए जाने थे, वहां भी कैंप में आए लोगों से कथित तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए। इस दौरान गांव का कोई भी पंच मौजूद नही था।

कोरम पूरा करने के लिए करवाए हस्ताक्षर: पंच प्रदीप कुमार के अनुसार रविवार रात गांव के सरपंच विपिन कुमार का उनके पास फोन आया था। सरपंच ने सोमवार को ग्राम सभा आयोजित करने की बात कही। पंच ने आरोप लगाया कि उन्होंने इतने कम समय में ग्राम सभा आयोजित करने पर असहमति जताई। इसी रात गांव में मुनादी कराकर सोमवार को कैंप लगाए जाने की जानकारी दी गई।

रजिस्टर दिखाने को कहा तो किया मना: आरोप है कि विरोध के बाद ग्राम सचिव ने उसी खाली रजिस्टर में कार्रवाई लिखनी शुरू कर दी। पंच ने इसकी वीडियो बनाई है। उनका कहना है कि कुछ देर बाद गांव के सरपंच भी मौके पर पहुंचे। पंच का कहना है कि उन्होंने सरपंच से रजिस्टर दिखाने को कहा, लेकिन सरपंच ने रजिस्टर दिखाने से साफ इनकार कर दिया।

सरपंच ने कहा, मीटिंग एडीसी के आदेश पर बुलाई:
सरपंच विपिन कुमार ने इस आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि एडीसी ऑफिसी के आदेशों पर गांव में कैंप लगाया गया था। जो लोग केंप में आए थे उनकी समस्या को लेकर साइन करवाए गए थे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now