रेवाड़ी: रेवाड़ी के बस स्टैंड के निकट कान्हा गेस्ट हाउस में सोमवार को एक अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रेवाड़ी के कृष्णा नगर के रहने वाले 58 वर्षीय ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
रविवार को किया था कमरा बुक: बता दें कि कृष्णा नगर के रहने वाले ईश्वर सिंह ने रविवार केा बस स्टेैड पर गेस्ट हाउस किया था। वह रात को उसमें रूका हुआ था। जब जब गेस्ट हाउस का कारिंदा कमरे में गया तो उसे उसके होश् उड गया। कर्मचारी ने गेस्ट हाउस मालिक का सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस:गेस्ट हाउस मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। कमरे के अंदर ईश्वर सिंह का शव फंदे पर लटका मिला। शहर थाना पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है बुजुर्ग ने अपने घर से यहां पर कमरा बुक क्यो किया, किस कारण फंदा लगाया जांच जारी है।












