हरियाणा: हरियाणा व राजस्थान में गो-तस्करी से जुड़े मामलों में पहले भी पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी का सामना कर चुका नूंह के पल्ला निवासी राहुल एक बार फिर सुर्खियों में है। 25 से अधिक मामलों में शामिल राहुल को अब डवाना गांव से प्लाट में बंधी गाय खोलकर पिकअप में ले जाने के मामले में नामजद किया गया है। सबसे बडी बात यह है हरियाणा व राजस्थान में 55 केस दर्ज होने के बावजूद वह सरेआम तस्करी कर रही है। कहां गया कानून तो उसे आजीवन सजा नही दे सकता।
धारूहेड़ा में पकडा गया था आरोपी: बता दे कि राहुल इससे पहले आकेड़ा में पुलिस को चकमा देकर फरार होने, गोकशी के मामलों में वांछित रहने और पुराने मामले में रेवाड़ी कोर्ट के बाहर गौरक्षा टीम ने उसे पकडकर धारूहेड़ा पुलिस के हवाला किया था। अभी दो दिन थाना पुलिस ने राहुल समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कसौला में फिर हुआ मामला दर्ज: बता दे रेवाड़ी में 17 सितंबर की रात पांच लोग डवाना निवासी प्रेम सिंह के प्लाट में पहुंचे और खूंटे से बंधी गाय को खोलकर महेंद्र पिकअप में डालकर ले गए। प्रेमसिंह ने डायल-112 पर सूचना देने के साथ गौ रक्षक हेमंत को जानकारी दी और बाइक से पिकअप का पीछा शुरू किया। हालाकि पुलिस का पीछा करने पर आरोपियो ने पहले गायों को चलती पिकअप से फैंक दिया उसके बाद भी जब पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। लेकिन घिर जाने के चलते गोतस्कर पिकअप छोडकर फरार हो गएं
पांच लोगो पर मामला दर्ज: ताजा डवाना मामले में राहुल के अलावा काला व अरसद निवासी पंचगांव तावडू, अकबर निवासी रहना तथा मुबारिक निवासी महोन रोजका मेव को नामजद किया गया है। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानिए कौन है राहुल: राहुल से जुड़ी एक अन्य पुरानी घटना में 18 सितंबर को उसके साथियों के साथ ढालियावास की ओर से रेवाड़ी शहर आने की जानकारी सामने आई थी। बाईपास पर टोयोटा शोरूम के समीप गोरक्षा दल की टीम से उसका सामना हुआ था। इस दौरान टकराव की स्थिति बनी, लेकिन राहुल और उसके साथी मौके से निकलने में कामयाब हो गए थे।
55 से ज्यादा केसों में नाम दर्ज
पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में 55 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गोकशी, गौ-तस्करी और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। इनमें हरियाणा में करीब 25 व रेवाड़ी जिला में करीब आधा मामले दर्ज है।












