हरियाणा में किसानों को झटका, इन बीजो पर नहीं मिलेगी सब्सिडी

On: September 19, 2026 9:31 PM
Follow Us:
हरियाणा में कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए प्रमाणित गेहूं बीज के सरकारी बिक्री रेट जारी कर दिए हैं।
हरियाणा में कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए प्रमाणित गेहूं बीज के सरकारी बिक्री रेट जारी कर दिए हैं।

Best24News: हरियाणा में कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए प्रमाणित गेहूं बीज के सरकारी बिक्री रेट जारी कर दिए हैं। लेकिन इसको लेकर किसानो का एक बडा झटका ​भी दिया है। यह सब्सिडी 10 साल से अधिक पुरानी किस्मों पर नहीं मिलेगी। इसके साथ साथ सी-306 किस्म पर भी यह सब्सिडी लागू नहीं होगी।

जानिए गेंहू पर कितनी मिलेगी सब्सिडी: हरियाणा में किसानों को गेहूं के बीज पर 1695 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी मिलेगी। सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों को 40 किलोग्राम का बैग 1080 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

केंद्र पर आलू की उन्नत किस्में जैसे कुफरी पुखराज जी-3, कुफरी मोहन जी-4, कुफरी नीलकंठ जी-4, कुफरी ख्याति जी-1 तथा कुफरी उदय जी-1 बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं। आलू बीज की खरीद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ योजना के आधार पर की जा रही है। किसान उद्यान विभाग की वेबसाइट के माध्यम से बीज की बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं।

पिछले दस साल में विकसित किस्मों पर किसान सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे। सरकारी एजेंसियों के बिक्री केंद्रों पर यह बीज उपलब्ध रहेगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह छूट केवल हरियाणा के स्थानीय किसानों को मिलेगी। प्राइवेट कंपनियों, सरकारी प्रदर्शनियों और किसान उत्पादक समूह को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now