हत्या: रेवाड़ी में सनसीटी के पास मिली डेड बोडी

On: September 19, 2026 1:45 PM
Follow Us:
MURDER 1 1
हत्या किया मिला शव

 

Murder in Rewari  ( Best24News) शनिवार सुबह रेवाड़ी के संत कबीर चौक के पास युवक का शव पडा मिला। शव के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कही पर हत्या करके शव को यहां पर फैंका गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

चेहरे पर मिले चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह संत कबीर चौक के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची तथ शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। इतना ही नहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि युवक के वहां पहुंचने और उसकी मौत से जुड़े घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। फिलहाल शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है।आस पास थानों में फोटो शेयर की गई है ताकि पहचान हो सके।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now