रेवाड़ी में सड़क निर्माण से बदला ट्रैफिक रूट, 19 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

On: September 18, 2026 8:57 PM
Follow Us:
एचएसआरडीसी बाईपास एनएच-11 से रामपुरा मोड़ की ओर जाने वाले यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है।
एचएसआरडीसी बाईपास एनएच-11 से रामपुरा मोड़ की ओर जाने वाले यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है।

रेवाड़ी, 18 सितंबर। रेवाड़ी शहर में सड़क निर्माण कार्य के चलते एचएसआरडीसी बाईपास एनएच-11 से रामपुरा मोड़ की ओर जाने वाले यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान नाईवाली से बाईपास एनएच-11 की ओर जाने वाली सिंगल रोड से ही वाहनों का आवागमन व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा। यह यातायात व्यवस्था 19 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर बावल सब डिवीजन के इंजीनियर दलबीर ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। यातायात को सुचारू रखने के लिए वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। बाईपास की ओर से आने वाले वाहन भी निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से रेवाड़ी शहर की तरफ जा सकेंगे। नारनौल चौक, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

गोपाल देव चौक, रामपुरा मोड़ और नारनौल पुल के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे मौके पर लगाए गए यातायात संकेतों का पालन करें और यातायात कर्मचारियों के निर्देश के अनुसार ही वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now