रेवाड़ी में निशुल्क सहायक उपकरण जांच शिविर 21 से, यहां जाने शेडयूल

On: September 18, 2026 8:46 PM
Follow Us:
निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिले में 21 से 29 सितंबर तक जांच शिविर लगाए जाएंगे
निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिले में 21 से 29 सितंबर तक जांच शिविर लगाए जाएंगे

रेवाड़ी :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिले में 21 से 29 सितंबर तक जांच शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र लोगों की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया की जाएगी।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर के सहायक उत्पादन केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना, 22 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, 24 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड खोल, 25 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड डहीना, 28 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल और 29 सितंबर को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, अंबेडकर चौक रेवाड़ी में जांच शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन पहुंचकर जांच करवा सकते हैं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now