रेवाड़ी में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का आगाज, यहां पढें अपडेट

On: September 14, 2026 8:41 AM
Follow Us:
IIGU
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय

रेवाड़ी (Best24News)  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कालेजों में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं आ से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय खेल परिषद की ओर से 14 से 25 सितंबर तक अलग-अलग महाविद्यालयों में पुरुष और महिला वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं होगी। इस दौरान टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से अनुशासन, टीम के साथ काम करने की भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने महाविद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में शामिल करने का आह्वान किया।

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। खेल विभाग के निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से अंतर विश्वविद्यालय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जानिए किस दिन कहां कहां होगी प्रतियोगिता

  • टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला): 14 सितम्बर 2026 | के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी | प्रातः 10:00 बजे
  •  कबड्डी (पुरुष एवं महिला): 16-17 सितम्बर 2026 | राजकीय महाविद्यालय, खड़कड़ा | प्रातः 10:00 बजे
  •  शतरंज (पुरुष एवं महिला): 21 सितम्बर 2026 | राजकीय महिला महाविद्यालय, बावल | प्रातः 10:00 बजे
  • वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला): 24-25 सितम्बर 2026 | YDC कॉलेज, नारनौल | प्रातः 10:00 बजे

 

बिना कार्ड नहीं होगी एंट्री: प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र साथ लाना होगा। प्रत्येक टीम के साथ संबंधित कॉलेज के प्रबंधक या इंचार्ज की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी। चयन परीक्षण में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now