मानसून टर्फ फिर हुआ सक्रिय, हरियाणा में फिर होगी बारिश

On: September 13, 2026 7:08 PM
Follow Us:
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा  (Best24News) हरियाणा में अभी मानूसन का दौर खत्म नहीं हुआ। मौसम विभाग ने एक बार फिर 18 सितंबर तक भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। बता दे कि हरियाणा में तेजी से मानसून की सक्रियता के चलते कई जिलों में वर्षा हुई। इतना ही 18 सिंतबर कर बारिश की आशंका जताई है।

 

इससे तापमान में गिरावट हुई है। चार डिग्री तक तापमान कम हुआ है। आने वाले दिनों में 18 सितंबर तक लगातार वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने मानसून के बादल फिर से छाने की बात कही है।

इन जिलों में हुई बारिश: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार झज्जर, बहादुरगढ़ के अलावा नूंह, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर हथिनी कुंड बैराज, फरीदाबाद और रेवाड़ी आदि क्षेत्र में वर्षा हुई। हिसार में शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हो गया।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, राजगढ़, बैतूल, गोपालपुर से होती हुई उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है मौसम अगले दो दिनों तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। परंतु 15 सितंबर से मानसून टर्फ एक बार फिर से राज्य के आसपास आने की संभावना है जिससे मानसून की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

राज्य में 15 सितंबर देर रात से 18 सितंबर के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मानसून टर्फ एक बार फिर से आने की संभावना: मौसम विभाग का कहना है एक बार फिर यानि 15 सितंबर से मानूसन टर्फ बदलने की संभावना है। इससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी बनी हुई है। इसके साथ कुछ नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ से होते हुए महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान से भी राज्य की तरफ आ रही है जिससे बीच-बीच में आंशिक बदलवाई बनी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now