पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक

On: September 13, 2026 4:47 PM
Follow Us:
सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को पंजाबी भवन में समाज के पदाधिकारियों और वालंटियर्स की बैठक हुई
सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को पंजाबी भवन में समाज के पदाधिकारियों और वालंटियर्स की बैठक हुई

रेवाड़ी। पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन रेवाड़ी की ओर से 20 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले दूसरे विशाल पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को पंजाबी भवन में समाज के पदाधिकारियों और वालंटियर्स की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में बाहर से आने वाले युवक-युवतियों और उनके परिवारों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। स्वागत, पंजीकरण, मार्गदर्शन, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, परिचय प्रक्रिया, पार्किंग तथा नाश्ते और भोजन की व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। वालंटियर्स को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।

सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को पंजाबी भवन में समाज के पदाधिकारियों और वालंटियर्स की बैठक हुई
सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को पंजाबी भवन में समाज के पदाधिकारियों और वालंटियर्स की बैठक हुई

 

500 युवक-युवतियों का हुआं पंजीकरण

समाज के पदाधिकारियों के अनुसार, पिछले सम्मेलन में करीब 500 युवक-युवतियों का पंजीकरण हुआ था और लगभग 2000 लोगों ने हिस्सा लिया था। इसी उत्साह को देखते हुए इस बार सम्मेलन को पहले से ज्यादा व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन 20 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंजाबी भवन, जेल रोड, मॉडल टाउन, रेवाड़ी में होगा। एक पंजीकृत युवक या युवती के साथ परिवार के तीन सदस्य शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागियों और उनके परिजनों के लिए नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था समाज की ओर से की जाएगी।

 

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक-दूसरे से परिचय कराने के साथ उन्हें आपसी बातचीत के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए परिवारों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा। सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पंजीकरण की सुविधा है। ऑफलाइन पंजीकरण पंजाबी भवन में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराया जा सकता है।

पंजाबी समाज ने विवाह योग्य युवक-युवतियों वाले परिवारों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है। समाज की ओर से देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले पंजाबी परिवारों तक सम्मेलन की जानकारी पहुंचाने का भी आग्रह किया गया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now