धारूहेड़ा: राजस्थान के निषार की हत्या करके भटसाणा डेयरी फार्म में दबाने के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपित को भगत सिंह चौक के पास शनिवार रात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपित की पहचान धारूहेड़ा की संतोष कालोनी के रहने वाले दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को रविवार का डयूटी मजिस्टेट के सामने पेश किया उसे दो दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया गया है। इस मामले में पहले योगेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार बरामद कर चुकी है।
6 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि भटसाना गांव स्थित एक डेयरी फार्म में मिट्टी के नीचे शव दबा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक महिला की निशानदेही पर शव निकाला गया। मृतक की पहचान खैरथल-तिजारा के दमदमा के रहने वाले निसार 28 के रूप में हुई। मृतक के पिता की शिकायत पुलिस ने चार नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने अन्नू डेयरी के संचालक के बेटे गौरव, प्रिस, दीपााशु व योगेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
रिमांड में होगा खुलासा: पुलिस दीपांशु से पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों, इस्तेमाल किए गए हथियारों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाएगी। इस मामले दो आरोपित अभी भी फरार है।
अभय पाल, जांच अधिकारी, थाना धारूहेड़ा











