धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास गांव में बाबा मंगलदास जी महाराज मेले और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई तथा मेला कमेटी को कार्यक्रम की तैयारियों को जिम्मेदारियों भी दी गई।

प्रधान सीताराम ने बताया कि 14 सितंबर की रात बाबा मंगलदास जी महाराज के जागरण का आयोजन होगा। इसके बाद 15 सितंबर को हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजन में सिलारपुर से राजबीर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं राजू भटसाणा और प्रदीप जेलदार को विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। बैठक में भपेंद्र, जगदीश, अजीत, योगेश और मामन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











