धारूहेड़ा में दो दिन 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों पर पड़ेगा असर

On: September 11, 2026 10:13 PM
Follow Us:
POWER CUTS
POWER CUTS

धारूहेड़ा (Best24News): कस्बे नए बिजली फीडर से संबंधित आवश्यक सुधार और रखरखाव कार्य के चलते आगामी 12 सितंबर और 14 सितंबर 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी के चलते लगातार 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

8 घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के उपमंडल अधिकारी (SDO) कृष्ण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नए फीडर के जरूरी निर्माण व तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए निगम द्वारा विशेष परमिट लिया गया है। इसी को लेकर 12 सितंबर और 14 सितंबर को सुबह 2:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।

ये फीडर और इलाके रहेंगे प्रभावित

बिजली निगम के अनुसार 8 घंटे के इस शटडाउन के दौरान निम्नलिखित 33 KV और 11 KV के फीडर पूरी तरह से बंद रहेंगे जिनमें 33 KV हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) एवं 33 KV पशुपति फीडर, 11 KV धारूहेड़ा, 11 KV कॉम्प्लेक्स, 11 KV सेक्टर-4 और 11 KV हाउसिंग बोर्ड (Housing Board) फीडर शामिल है। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े सेक्टर-4, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, धारूहेड़ा कस्बा व आसपास के औद्योगिक एवं रिहायशी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now