IGU के पास पुलिस बीट की जरूरत: चेयरपर्सन मीना परमार

On: September 11, 2026 10:01 PM
Follow Us:
वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया
वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया

रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने शुक्रवार को रेवाड़ी जिले का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) और नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था सही न मिलने और कई गंभीर अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए।

IGU के पास पुलिस बीट की जरूरत: SP से करेंगी बात

वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के आसपास छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की सतत मौजूदगी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के ठीक नजदीक एक पुलिस बीट (Police Beat) बनाई जानी चाहिए। इस संबंध में वे रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) से सीधी बातचीत करेंगी, ताकि छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद किया जा सके।

वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया
वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया

टॉयलेट के पास वाटर कूलर देख जताई कड़ी नाराजगी

विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करते समय मीना परमार टॉयलेट के ठीक पास लगे पीने के पानी के वाटर कूलर को देखकर भड़क गईं। उन्होंने इसे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से गंभीर लापरवाही करार दिया और प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था में तुरंत बदलाव करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पूरे परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बता कहीं
बिना महिला ट्रेनर के जिम पर कार्रवाई की चेतावनी

निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में बिना महिला ट्रेनर (Female Gym Trainer) के जिम संचालित होने का मामला भी सामने आया। इस पर वाइस चेयरपर्सन ने सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि नियमानुसार महिला ट्रेनर की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्राओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

POCSO एक्ट के प्रति किया जागरूक

अपने दौरे के दौरान मीना परमार ने कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और डॉ. सीमा मिगलानी से मुलाकात कर छात्राओं की सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें पोक्सो (POCSO) एक्ट, महिला सुरक्षा कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

महिला मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का हो विशेष प्रबंध

वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, उपचार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से महिला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने महिला मरीजों से बातचीत करते हुए अस्पताल में मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध करवाना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से भी आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब, नागेंद्र परमार, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया, पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव, महिला थाना प्रभारी सरिता यादव, डॉ. दीपक, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. सुभाष, पीपीओ प्रमोद बागड़ी, चांदनी चांदना, कुमारी गीता, दीपा भारद्वाज, जोगिंद्र सैनी, हेमलता तंवर, पूजा जांगड़ा, नीरू भारद्वाज, डा. ममता और डा. कविता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now