बावल कांग्रेस कमेटी की बैठक: 16 सितंबर की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

On: September 10, 2026 9:08 PM
Follow Us:
बावल में 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित
बावल में 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित

बावल (Best24News): बावल स्थित रेस्ट हाउस में बुधवार को बावल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 सितंबर को आयोजित होने वाले पार्टी के विशाल कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।

16 सितंबर को ममता पैलेस में जुटेगा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व

बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी 16 सितंबर 2026 को बावल के ममता पैलेस में दोपहर 3:00 बजे कांग्रेस पार्टी का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेता मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।

  • संजय दत्त (हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी)
  • राव नरेंद्र सिंह (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)
  • दीपेंद्र सिंह हुड्डा (सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य)

कार्यक्रर्ताओं को सोंपी जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 16 सितंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि उन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गई।

ये रहे मौजूद: बैठक के दौरान इन वरिष्ठ नेताओं के आगमन को लेकर संगठनात्मक व्यवस्थाओं, मंच संचालन, सुरक्षा तथा कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर रणनीति बनाई गई। बैठक में कई दिग्गज कांग्रेसी नेता व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. एम.एल. रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, वरिष्ठ नेत्री नीलम भंगवाड़िया, बावल नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र महलावत तथा बावल ब्लॉक प्रधान चेतराम रेवाड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now