रेवाड़ी: नाटक प्रतियोगिता में पीएम श्री स्कूल ने बाजी मारी

On: September 10, 2026 8:11 PM
Follow Us:
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

रेवाड़ी (Best24News): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी (बालक) में खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) रेवाड़ी डॉ. दुष्यंत यादव के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व तथा विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव की मेजबानी में खंड स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खंड रेवाड़ी के विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

टॉपर रही टीमें

  • प्रथम स्थान: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। उनका नाटक ‘एआई: मित्र, उपकरण या खतरा’ (AI: Friend, Tool, or Threat) विषय पर आधारित था।
  • द्वितीय स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुढ़पुर द्वितीय स्थान पर रहा, जिनका नाटक ‘ईवी: भविष्य की राह’ (EV: Road to the Future) विषय पर केंद्रित था।
  • तृतीय स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी (बालक) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

निर्णायक मंडल इनका रहा विशेष योगदान

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रवक्ता रसायन विज्ञान संजय यादव (जीएसीएसएसएस ततारपुर इस्तमरार), प्रवक्ता रसायन विज्ञान श्रीमती पूजा शर्मा (जीएसएसएस रेवाड़ी बालक) तथा प्रवक्ता जीव विज्ञान श्रीमती रेखा बलदोदिया (जीएसएसएस बुढ़पुर) ने निभाई।आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती जागृति, श्रीमती रेखा बलदोदिया, श्रीमती कविता (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान), श्रीमती कुमकुम सैनी (प्रवक्ता रसायन विज्ञान), श्रीमती मनीषा एवं श्रीमती वंदना का विशेष सहयोग रहा।

शिक्षाविदों व अधिकारियों ने की विद्यार्थियों की सराहना

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. दुष्यंत यादव: “विज्ञान नाटक जैसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। एआई (AI) और ईवी (EV) जैसे आधुनिक विषयों पर बच्चों की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय है।”

प्राचार्य विनोद यादव ने कहा “मेजबानी का अवसर मिलना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं।” साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने “जब विज्ञान मंच पर नाटक के रूप में आता है तो वह अधिक प्रभावशाली बन जाता है। बच्चों ने कला और विज्ञान का सुंदर संगम प्रस्तुत किया है।”कार्यक्रम के अंत में विद्यालय इंचार्ज श्रीमती कविता रानी ने विजेता टीमों और निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now