धारूहेड़ा वार्ड कमेटी की बैठक में सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेंशन के मुद्दे उठे

On: September 10, 2026 6:15 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा' वार्ड 16 में बैठक करते वार्ड कमेटी मेंबर
धारूहेड़ा' वार्ड 16 में बैठक करते वार्ड कमेटी मेंबर

धारूहेड़ा: वार्ड नंबर 16 की वार्ड कमेटी की बैठक पार्षद मनीषा की अध्यक्षता में तथा कमेटी सचिव विनय भारद्वाज की अगुवाई में गुरूवार को आयोजित हुई। बैठक में वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में वार्ड की गलियों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने तथा जिन लोगों की पेंशन बंद हो गई है, उनकी समस्या का समाधान करवाने पर चर्चा हुई। कमेटी सदस्यों ने कहा कि वार्ड में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होनी चाहिए। संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की बात कही गई।

इस मौके पर कमलेश देवी, प्रीति अग्रवाल, हरि नारायण प्रजापत, जगराम चौधरी और राकेश कुमार मौजूद रहे। वहीं कमेटी के तीन सदस्य दीपक रस्तोगी, अनूप सेन और सत्य प्रकाश यादव बैठक में अनुपस्थित रहे।

जानिए क्या है वार्ड कमेटी: बता दे वार्डा्े की समस्याओं को समाधान के लिए हर वार्ड से एक वार्ड में कम से कम सात तथा अधिक से अधिक मेंबर बनाए हुए है। इस कमेटी में वार्ड पार्षद उस कमेटी को चेयरमैन होता है तथा नपा की ओर से कार्रवाई रजिस्टर को लेकर एक कर्मचारी बैठक में शामिल होता है। कमेटी का मकसद वार्ड की समस्यओ पर मंथन करना तथा समाधान के लिए नपा धारूहेड़ा के हाउस कमेटी में रखना। पहले स्तर में वार्ड कमेटी की समस्याओं का समाधान वार्ड पार्षद की ओर किया जाता है। अगर वह उसके बाहर क दायरा हो तो उसे उसे नपा चेयरमैन के पास भेजा जाता है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now