Murder : रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के भाड़ावास रोड स्थित गांव कमालपुर में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एचपीसीएल (HPCL) प्लांट के पास खाली पड़ी जमीन में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान कमालपुर निवासी 35 वर्षीय किसान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। चोट के निशान के चलते पुलिस इसे शुरुआती तौर पर हत्या (मर्डर) का मामला मानकर जांच कर रही है। (Murder in Rewari)
खाली जमीन में पड़ा मिला शव: बता दे कि भाड़ावास रोड पर एचपीसीएल प्लांट के पास स्थित खाली जमीन में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान गांव कमालपुर के ही रहने वाले जितेंद्र यादव के रूप में हुई। जितेंद्र गांव में ही खेती-बाड़ी का काम करते थे और परिवार में पत्नी व दो छोटे बेटे हैं।
परिवार में टूटा दुखों का पहाड: परिजनों के अुनसार जितेंद्र घर से बिल्कुल ठीक-ठाक निकले थे, लेकिन देर शाम उनका शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फॉरेंसिक जांच के दौरान जितेंद्र के सिर पर गहरे घाव और चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार या भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई है।
शवगृह में रखवाया शव: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह (Post-Mortem House) में रखवा दिया है। हत्या के कारणा व हत्यारोपियो का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।











