Dharuhera Murder case: तिजारा से लापता युवक की भटसाना में हत्या, 48 घंटे में हत्योरियों की​ गिरफ्तारी नहीं

On: September 8, 2026 8:02 AM
Follow Us:
KHULASHA

Dharuhera Murder case : धारूहेड़ा: रेवाड़ी जिले के गांव भटसाना में डेयरी की जमीन में दबे मिले युवक के शव के मामले में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। डेरी में हत्या करके जिस युवक का शव दबाया गय था वह राजस्थान के गांव तिजारा का रहने वाला था बताया जा रहा है तुषार 3 दिन से घर से लापता था। जांच में पता चला है डेरी संचालक के बेटे इनकों मौत के घात उतारा है तथा बाद सबूत मिटाने के लिए अपने ही खेत में दबा दिया गया।

रेवाड़ी-मर्डर के बाद डेयरी में दफनाई लाश, रात को शव को निकालते हुए
रेवाड़ी-मर्डर के बाद डेयरी में दफनाई लाश, रात को शव को निकालते हुए

देर रात करीब 1 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाले गए मृतक युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह (Post-Mortem House) में रखवाया गया है। बता दे कि फाजिलपुर निवासी अरुण (हाल निवासी धारूहेड़ा) ने भटसाना में करीब 14 एकड़ जमीन ली हुई है, जहां वे फार्म हाउस और डेयरी चलाते हैं।

कार से लाए शव: रविवार को कार में सवार होकर 3-4 संदिग्ध युवक डेयरी परिसर पहुंचे। वहां काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने उन्हें कार से एक युवक का शव निकालते और गड्ढा खोदकर उसे जमीन में दफनाते हुए देख लिया। महिला कर्मचारी ने अपने बेटे से इस बारे में बताया तो तो उस युवक ने रविवार रात को करीब 8 बजे धारूहेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई वीडियोग्राफी, सिर पर चोट के निशान

सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों (FSL) के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात करीब 1 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख और वीडियोग्राफी के साथ जमीन खोदकर युवक के शव को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि युवक की निर्मम हत्या की गई है। हालांकि, मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

BHATSANA MURDER CASE 5

गिरफ्तारी के बाद होगा हत्या का खुलासा: धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार (सिंह) ने बताया कि युवक की हत्या क्यों की ऐसा क्या कारण रहा। इसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद ही होगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है और उसे नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now