CM के रेवाड़ी दौरे से पहले NSUI छात्र नेता रवि मसीत फिर हाउस अरेस्ट

On: September 6, 2026 9:29 AM
Follow Us:
CM के रेवाड़ी दौरे से पहले NSUI छात्र नेता रवि मसीत फिर हाउस अरेस्ट

रेवाड़ी(Best24News):  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रेवाड़ी दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड पर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले सुरक्षा और एहतियात का हवाला देते हुए NSUI छात्र नेता रवि मसीत को पुलिस द्वारा एक बार फिर उनके आवास पर हाउस अरेस्ट (House Arrest) कर दिया गया।घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती के बाद रवि मसीत ने सरकार की इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया है।

“लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही सरकार”:

रवि मसीतहाउस अरेस्ट किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए NSUI नेता रवि मसीत ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि: आवाज दबाने की कोशिश: “हमें बार-बार हाउस अरेस्ट करके सरकार यह साबित कर रही है कि वह आम जनता, युवाओं और विद्यार्थियों के सवालों से डरती है। लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना या शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है।”

जनता के मुद्दों पर तंज: उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की जनता टूटी सड़कों, जलभराव, सीवरेज व्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही है। विपक्ष और छात्र संगठन जब इन जनसमस्याओं पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगना चाहते हैं, तो प्रशासन पुलिस बल के दम पर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम करता है।

 

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का दिया हवाला दूसरी ओर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि वीआईपी (VIP) मूवमेंट और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से ऐहतियातन यह कदम उठाया गया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के रेवाड़ी आगमन पर स्थानीय छात्र नेताओं व विपक्षी प्रतिनिधियों को एहतियातन नजरबंद किया जाता रहा है। रवि मसीत को हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना के बाद छात्र राजनीति और स्थानीय कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now