रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव पदैयावास स्थित गोगा जी महाराज के पावन मंदिर में गोगा नवमी पर वार्षिक मेले के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं खेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व मुख्य अतिथियों ने गोगा जी महाराज के मंदिर में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली व आरोग्यता की कामना की।

खेल प्रतियोगिताओं का रिबन काटकर किया विधिवत शुभारंभ
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत आयोजित खेल महोत्सव में विधायक लक्ष्मण यादव ने रिबन काटकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाइचारे और नई ऊर्जा का संचार होता है।
खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला: अतिथियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल भावना से खेलते हुए निरंतर प्रगति करने तथा क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत
गांव पदैयावास पहुंचने पर मंदिर कमेटी और समस्त ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों ने पड़ैयावास निवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया।दिनभर चले इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा गोगा जी के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और युवाओं ने खेल मुकाबलों का जमकर लुत्फ उठाया।












