धारूहेड़ा (Best24News): औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा के पास स्थित गांव तीतरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार रात को विशाल ‘श्री कृष्ण जागरण’ का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में गोते लगाते रहे। मसानी के सरपंच संजू यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया।
नजफगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों ने बांधी समां
समिति के प्रधान राजेश यादव ने बताया कि जागरण में दिल्ली नजफगढ़ से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायकों व सांस्कृतिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। गायिका प्रीति कौशिक, मास्टर हेमंत, श्याम शर्मा, कृष्णा, महेंद्र सिंह और राजू एवं उनकी टीम ने भगवान श्री कृष्ण, श्री श्याम बाबा और माता रानी के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
कलाकारों की सुरीली आवाज और मनमोहक भजनों पर उपस्थित ग्रामीण और श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।जागरण के समापन के उपरांत शनिवार सुबह मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आहुतियां डालीं। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया












