हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर में बड़े मंदिर में बडा हादसा होते होते टल गया। गांव के युवकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टीम पर दही-हांडी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। बस फिर क्या था एक युवक ने दनादन फायरिंग कर दी। फायरिंग के चलते मंदिर में भगदड़ मच गई। हालांकि फायरिंग करने वालो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते मौके पर उनकी टीम पहुंच गई थी। मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर में पुलिस तैनात कर दी गई।
जानिए क्या है विवाद, क्यो की फायरिंग: बता दे बोडियाकमालपुर के गांव के बड़े शिवर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में जागरण चल रहा था। आधी रात को मंदिर में मटकी (दही-हांडी) तोड़ने के लिए लाइट बंद कर जैसे ही गांव के युवक उपर चढने लगी गांव के प्रमोद ने गांव मांढिया निवासी संजीत, चीकू और सोले के साथ मटकी तोड़ने के लिए फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने की आवाज से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि प्रमोद ने माढ़ियां निवासी प्रमोद अपने साथियों के साथ खुद मटकी तोड़ना चाहता था। जिसके लिए उन्होंने अंधेरे में मटकी को निशाना बनाकर फायरिंग की।
सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि दही-हांडी तोड़ने के विवाद में फायरिंग की सूचना मिली थी। पता चला है आरोपित ने 4 राउंड हवाई फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानिए सरपंच ने क्या कहा: बता दे बोडिया कमालपुर गांव में रात को विवाद को लेकर फायरिंग हो गई।
गांव की सरपंच नेहा ने बताया कि रात को मंदिर में भंडारे के दौरान गोलियां चलने की सूचना हमें मिली थी। सुबह पता चला कि गांव के ही युवक ने दूसरे गांव के अपने साथियों के साथ मिलकर मटकी तोड़ने के लिए फायरिंग की थी। फिलहल पुलिस को इसकी सूचना दी जा चुकी है।












