धारूहेड़ा: खटावली रोड पर राजपुरा गांव के पास मंगलवार रात का एक थ्री व्हीलर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के पास थ्री व्हीलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतका की पहचान राजपुरा की ढाणी की रहने वाली कमला पत्नी भूपराम 67 के रूप में हुई हैं
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी खटावली रोड पर रात को तेज रफ्तार से आ रहे एक थ्री व्हीलर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर कर घायल हो गए। परिजनो ने उसे रात का रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसने दम तोड दिया। पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी तथा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया है।













